फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, जैन समाज के लोगों ने किया इछु रस का वितरण

विज्ञापन
बालैनी क्षेत्र के घटोली गांव में अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती मनाते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पक्का घाट मंदिर में परशुराम संघ की ओर से हवन का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बालैनी/छपरौली/खेकड़ा/बड़ौत। जिले भर में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पक्का घाट मंदिर में परशुराम संघ की ओर से हवन का आयोजन किया गया।
भगवान परशुराम संघ की ओर से परशुराम भवन पक्का घाट मंदिर में हवन किया गया। मुख्य यजमान परामर्श मंडल के सदस्य दिनेश कुमार शर्मा व संघ के अध्यक्ष पंडित विजय कौशिक रहे। पंडित सोमदत्त शास्त्री व पंडित पुनीत कौशिक ने मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुतियां डलवाई। हवन में अजय शर्मा, गगन गौड़, राकेश मोहन, प्रदीप शर्मा, हरेंद्र दीक्षित, विजय गौड़, पुनीत शर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, कपिल शर्मा, विकास शर्मा, सीडी शर्मा, दीपक शर्मा, पवन शर्मा, प्रशांत शर्मा, राजवर्धन शर्मा, वैभव शर्मा मौजूद रहे। घटौली गांव में भगवान श्री परशुराम एकता मंच ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित उपदेश शर्मा ने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

खेकड़ा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अनुज कौशिक को परशुराम पुरस्कार, पुनीत शर्मा, अनुज शर्मा को ब्राह्मण गौरव सम्मान के साथ ही फरसा, शॉल, पटका आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजपाल कौशिक, संचालन जगत कौशिक ने किया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा , देवेंद्र शर्मा डब्बू, अंकित कुमार, सुमित शर्मा, बृजपाल कौशिक, अनिरुद्ध गौड़, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत नगर में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास भगवान परशुराम शीला चौराहे पर आरती की गई। दीपक शर्मा, राकेश शर्मा, ठाकुरद्वारा मंदिर के सचिव अमित वशिष्ठ, पवन शर्मा, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय मंत्री रविंद्र भारद्वाज, योगेंद्र शर्मा, अमर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में श्री नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन पूजन किया गया। गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंडित नीरज वत्स, शिवेंदु दत्त शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव भारद्वाज, प्रदेश महासचिव आचार्य उमेश कौशिक, पंडित पवन शर्मा, समाजसेवी रजनीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें