फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले भर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जगह-जगह झंडारोहण किया गया। साथ ही उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित करके उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय स्थित प्राइमरी पाठशाला बुढ़सैनी में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संजय उपाध्याय, अंकुर कौशिक,अजय यादव, हैड मास्टर नरेंद्र, ओमप्रकाश, कंचन सिंह, रीता, पुष्प गीता, मीनाक्षी आदि रही।
उधर नगर पंचायत कार्यालय दोघट, टीकरी, सहकारी समिति दाहा व दोघट, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र दाहा व दोघट, सीएचसी टीकरी, प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन दोघट बबीता चौधरी, टीकरी चेयरमैन सोमपाल राठी, प्रधान सुशील राणा, नरेंद्र अहलावत, मुनेश देवी, मनोज पंवार, प्रमोद तोमर रहे। रटौल गांव में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन ने पौधा रोपण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बाबू अब्बासी, कल्लू कुरेशी, उमर, श्याम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें