फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गुरुनानक का 552वां प्रकाश पर्व

विज्ञापन
बड़ौत में पटटी मेहर स्थित गुरूदार में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की पट्टी मेहर स्थित गुरुद्वारा में सिख समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुरु नानक का 552वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

ज्ञानी गुरमीत सिंह ने बताया कि कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई गई। इस दिन को प्रकाश पर्व या फिर गुरु पर्व भी कहते हैं। इसी दिन सिख धर्म के सबसे पहले गुरु, गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। सिख समुदाय ने भजन-कीर्तन व वाहे गुरु का जाप किया। वहीं, ढोल-मंजीरों के साथ प्रभात फेरी निकाली। गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक थे। उनकी शिक्षाएं आज भी जीवन का सही मार्ग दिखाती हैं। इस मौके पर अखंड पाठी व नगर कीर्तन के आयोजन भी किया गया। गुरुद्वारा को फूलों और रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन

प्रात: काल से ही मुजफ्फरनगर से आए वीरेंद्र सिंह पंछी, सोमसिंह, विपिन सिंह ने भजनों का पाठ, कथा और कीर्तन होते दिखा। ज्ञानी गुरमीत के निर्देशन में प्रार्थना के बाद सिख लंगर में भोजन के लिए इकट्ठा होते नजर आए। लंगर के बाद, कथा और कीर्तन का पाठ जारी रहा। साथ ही गुरबानी का पाठ भी किया गया। इस अवसर पर मनजीत सिंह बेदी, विक्की सिंह, भजन सिंह, विशाल वर्मा, सुमन सिंह, सुखबीर सिंह, पप्पू, साक्षी, गुरविंदर कौर, शीतल कौर, लवलीन कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें