फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान शांतिनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किए। साथ ही पालना झुलाकर विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सुबह सात बजे सर्व प्रथम श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की नित नियम विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मोक्ष कल्याणक कार्यक्रम शुरू हुआ। भगवान शांतिनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित कर भगवान को पालना झुलाया। शांति विधान में श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के जयकारों के साथ विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें