फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाएं होली-एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी भाईचारे के साथ मनाएं होली : एएसपी
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। कस्बे के तिलकराम हाउस पर बुधवार को पुलिस, नगर पंचायत व व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लोगों से होली पर्व को आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया ने कहा कि आपसी रंजिश को भूलकर होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। मिलजुल कर कार्य करना ही सच्ची होली है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक-दूसरे से आपसी भाईचारा रखे। किसी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दें। ब्रह्मकुमारी बीना ने कहा कि आध्यात्मिकता में सभी प्रकार की शांति का आधार है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के बारे में जानकारी दी। छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर ने कहा कि होली मिलन से आपसी भाईचारा बढ़ता है और आपसी वार्तालाप से हर द्वेष भावना दूर हो जाती है। महिला थाना इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने बताया कि महिला 1090 टोल फ्री नंबर पर किसी भी परेशानी के लिए फोन कर सकती है। सूचना मिलने पर संबंधित थाने से पुलिस मौके पर भेजी जाएगी। इस दौरान सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाया और आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीओ आलोक सिंह, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जितेंद्र आर्य, नरेंद्र सिंह, सतबीर कश्यप, भूपेंद्र, सुभाष प्रधान, राजकुमार प्रधान, रविंद्र फौजी, शकील अहमद, कृष्णवीर सिंह, जिनेंद्र जैन, नरेश गुप्ता, विक्रम सिंह, अंकित जैन, मोनू जैन, राहुल जैन, संजय जैन, मनोज जैन, अमित जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें