शीघ्र होगा बाउंड्री का निर्माण, लोगों को मिलेगी राहत
बागपत। सरुरपुर कलां गांव के गोआश्रय स्थल की बाउंड्री का शीघ्र निर्माण होगा। प्रभारी सीडीओ हूबलाल ने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र बाउंड्री का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को सरुरपुर के किसानों ने डीएम शकुंतला गौतम को ज्ञापन देकर बताया गांव के गोवंश आश्रय स्थल के पशु रात में आश्रय स्थल से निकलकर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान पशुओं से फसलों की रखवाली करने के लिए पूरी रात जागकर पहरा देने के लिए विवश है। गोवंश द्वारा फसलें बर्बाद होने के कारण किसानों के सामने चारे का संकट गहरा गया। डीएम शकुंतला गौतम ने प्रभारी सीडीओ हूबलाल को जांच कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर प्रभारी सीडीओ ने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर केयर टेकर को गोआश्रय स्थल की बाउंड्री का शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिऐ। प्रभारी सीडीओ हुबलाल ने बताया कि आश्रय स्थल की बाउंड्री कराने के निर्देश दे दिए हैं। बाउंड्री का निर्माण होने के बाद गोवंश आश्रय स्थल से बाहर नही निकल सकेंगे और न ही किसानों की फसलों को बर्बाद कर पाएंगे।