फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच सीसी बनेगा बड़ौत-मुजफ्फरनगर हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी के बीच सीसी बनेगा बड़ौत-मुजफ्फरनगर हाईवे
विज्ञापन

बागपत। निर्माणाधीन बड़ौत-मुजफ्फरनगर हाईवे को आबादी के बीच के कुछ हिस्सों को सीसी बनाया जाएगा। ताकि बाद में जलभराव की समस्या न हो। बड़ौत नगर के अलावा पांच गांवों के बीच में सीसी रोड बनाया जाएगा। वहीं, भड़ल में यह कार्य शुरू करा दिया गया है।
बड़ौत-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। बड़ौत से भड़ल तक 23 किमी हाईवे निर्माण होना है। आबादी के बीच से गुजर रहे हाईवे पर जलभराव से निपटने के सीसी रोड बनाया जाएगा। आबादी के बीच ऊंचाई भी अधिक की जा रही है। नगर के अलावा बिजरौल, पुसार, कान्हड़, दाहा और भड़ल के आबादी क्षेत्र में करीब 11 किमी के सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------
इनसेट
भड़ल में शुरू हुआ सीसी रोड का निर्माण
बागपत। भड़ल गांव में सीसी रोड का निर्माण शुरू हो गया है। गांव के बीच में करीब दो किमी के टुकड़े को सीसी बनाया जा रहा है।
--------------------------
इनसेट
बामनौली में नहीं बनेगा सीसी रोड
बागपत। बामनौली गांव में जलभराव की संभावना नहीं रहती। इसके चलते ठेकेदार कंपनी ने इस गांव में सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया है। यहां से हाईवे आबादी के बाहर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

--------------------------
इनसेट
295 करोड में 59 किमी
बागपत। विश्व बैंक की ओर से हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। कुल 59 किमी का निर्माण होना है। 30 जून 2020 तक यह कार्य पूरा करने के निर्देश हैं। आबादी क्षेत्र में अधिकतर कार्य अभी अधूरा पड़ा हुआ है।
--------------------------
इनसेट
ईस्टर्न पेरिफेरल बना है सीसी
बागपत। जिले से होकर गुजर रहा ईस्टर्न पेरिफेरल भी सीमेंट से बनाया गया है। इसके अलावा देहात और नगर पंचायतों में ही सीसी रोड का निर्माण कराया जा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें