पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दो फरार
बड़ौत। बावली गांव में तालाब के बीच से रास्ता हटवाने गए राजस्व व पुलिसकर्मियों का विरोध करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया हे।
गांव निवासी रामफल ने जिलाधिकारी को शिकायत दी थी कि गांव के ही प्रताप नामक व्यक्ति ने तालाब के बीच से रास्ता बना लिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर कानूनगो लोकेश व लेखपाल शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ इस कब्जे पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। आरोपी उनसे भिड़ गए और विरेाध कर कब्जा नहीं हटने दिया था। बाद में कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा। तब जाकर अवैध कब्जे हटाए गए थे। इस मामले में कानूनगो ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी अश्वनी पुत्र प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अश्वनी के पिता प्रताप व हरबीर अभी फरार है।