बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुई पढ़ाई को पटरी पर लाने के लिए सेलेबस घटा दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड ने नए शैक्षिक सत्र में 30 फीसदी कोर्स कर कर दिया है।
लॉकडाउन को देखते हुए सीबीएसई ने नौवीं से 12वीं तक के छात्रों का बोझ कम कर दिया है। इस बार सिलेबस में प्रत्येक विषय से कुछ टॉपिक और कांसेप्ट कम किए गए है। कम किए गए टॉपिक व कांसेप्ट से परीक्षा में कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा और न ही इन चैप्टर से पढ़ाई कराई जाएगी। सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर डॉ मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों का शिक्षण प्रभावित हुआ है। समय कम रहने के कारण सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा नौवीं से 12वीं तक का 30 फीसदी कोर्स कम कर दिया है। प्रत्येक सब्जेक्ट के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कमी की गई है, ताकि छात्रों का सेलेबस समय से पूरा कराया जा सके।
सेलेबस से हटाए गए चैप्टर
जिला कोआर्डिनेटर डॉ मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई की ओर से इस बार गणित विषय से त्रिभुज का क्षेत्रफल, शंकु के वक्र पृष्ठ तथा विज्ञान विषय से मेटल, नॉन मेटल की फिजिकल प्रॉपर्टी, लाइट में टिंडल एफेक्ट को कोर्स से हटाया गया है। इसके अलावा ऊर्जा के स्रोत एवं प्राकृतिक संसाधनों का स्थायी प्रबंधन को भी कोर्स से हटाया गया है। सामाजिक विज्ञान में औद्योगिकीकरण युग, प्रिंट संस्कृति और आधुनिक दुनिया का सुझाव, बोलिविया के जल युद्घ, नेपाल में लोकतंत्र के लिए आंदोलन को हटाया गया है।