बड़ौत के मांउट लिटरा स्कूल में स्वर्ण पदक विजेता शूटरों को सम्मानित करते चैयरमैन व अन्य
- फोटो : BARAUT
सीबीएसई नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शूटरों का ट्राफी पर कब्जा
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई नॉर्थ जोन पिस्टल और 10 मीटर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में माउंट लिट्रा स्कूल बड़ौत के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करके ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन ने बताया कि चैंपियनशिप में अंडर-17 ग्रुप में कक्षा 11 की छात्राएं वर्तिका मलिक और शगुन मलिक, कक्षा 9 की सुहानी तोमर ने स्वर्ण पदक और कक्षा 8 के अर्जुन मलिक ने कांस्य पदक पर कब्जा कि या। बाद में विजेता शूटरों को स्कूल चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने सम्मानित किया। इस सफलता पर स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी जताने वालों में हरिदत्त शर्मा, ओपी शर्मा, रविंद्र पंवार, जॉनी सिंह तोमर, कल्पना, नितिका शर्मा, रूपाली सैनी, आशुतोष आदि अध्यापक उपस्थित रहे।