फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
22 से 28 सितंबर तक जनपद के चार केंद्रों पर होगी दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 22 सितंबर से प्रस्तावित कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जनपद में चार केंद्रों पर परीक्षा होगी।
सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा को लेकर शासन की ओर से जारी गाइडलाइंस का शत प्रतिशत पालन होगा। हर विद्यार्थी को केंद्र पर एक घंटा पहले बुलाया गया है। विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जनपद में चार परीक्षा केन्द्र है। इसमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल, सेंट एंजल्स, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल व ग्रोवैल स्कूल शामिल है।
एसडीएम से मिले स्कूल संचालक
बड़ौत। कंपार्टमेंट परीक्षा मेें परीक्षा को लेकर शुक्रवार को स्कूल संचालक एसडीएम दुर्गेश मिश्र से मिले। सभी ने परीक्षा के दिन कॉलेज पर पुलिस बल तैनात कराने की मांग की, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें