बड़ौत/बिनौली। भारत सरकार के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को सीएचसी में वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी डे मनाया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की बेहतर देखभाल करने की शपथ दिलाई। इसमें डॉ. राजीव त्यागी, डॉ. शहजमानी, डॉ. अजिका खान, धर्मेंद्र, मनोज, ओमवीर, सचिन मलिक आदि रहे। उधर, बिनौली सीएचसी में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने डॉ. शहजाद, संजीव, विरेंद्र राणा, रामपाल, अजीत धामा, पुष्पेंद्र कुमार, नीशू, अंकित, कुलदीप, गौरव को मरीजों के बेहतर इलाज की शपथ दिलवाई।