फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई को हाईकोर्ट में 20 अप्रैल तक दाखिल करनी होगी पहली प्रगति रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई को हाईकोर्ट में 20 अप्रैल तक दाखिल करनी होगी पहली प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। सीबीआई की टीम मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच कर रही है। जिजा जज संतोष राय की अदालत में मुकदमेे से संबंधित दस्तावेज लेने के लिए अर्जी दाखिल की गई है। पहली प्रगति रिपोर्ट 20 अप्रैल तक हाईकोर्ट में दाखिल करनी होगी।
शुक्रवार को सीबीआई की टीम अदालत पहुंची और मुकदमे के ट्रायल से संबंधित जानकारी ली। जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे के दस्तावेज मांगे गए हैं। डीजीसी सुनील पंवार ने बताया कि अर्जी दाखिल की गई है। उधर, इस प्रकरण में सीबीआई की टीम को जांच कर हाईकोर्ट में मुकदमे की पहली प्रगति रिपोर्ट 20 अप्रैल तक दाखिल करनी है। तीन सदस्यीय सीबीआई की टीम खेकड़ा थाने, सीओ ऑफिस, जिला कारागार में जांच में जुटी है। इसके अलावा अदालत से भी दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन

इनसे की जा चुकी पूछताछ
खेकड़ा। सीबीआई के डिप्टी एसपी अरुण रावत के नेतृत्व वाली सीबीआई टीम ने अब तक तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, खेकड़ा थाना प्रभारी शिव प्रकाश और एसएसआई रजनीश के बयान लिए हैं।
विज्ञापन

क्या था मामला
बागपत। बड़ौत से बसपा के पूर्व विधायक रहे लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से सितंबर 2018 में मोबाइल के जरिये रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस की जांच में डॉन मुन्ना बजरंगी का नाम सामने आया था। इसी मामले में कोर्ट में पेशी के लिए बजरंगी को बागपत लाया गया था। सुनवाई से पहले रात बजरंगी को जेल में शिफ्ट किया गया था। बजरंगी को तन्हाई बैरक में रखा गया था। यहां बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। लापरवाही उजागर होने पर तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, मुख्य बंदी रक्षक अरजिंदर सिंह और माधव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें