फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे बंदियों से सीबीआई ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच में जुटी सीबीआई की टीम अब वारदात के दिन जेल में बंद रहे बंदियों से भी जानकारी ले रही है। ऐसे बंदी जिनकी अब जमानत हो चुकी है, उनके बयान लिए जा रहे हैं। वारदात स्थल के आसपास की बैरक में बंद रहे बंदियों से भी टीम के सदस्य जानकारी हासिल करने जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सीबीआई को 20 अप्रैल तक हाईकोर्ट में जांच की पहली प्रगति रिपोर्ट दाखिल करनी है। टीम ने ऐसे बंदियों की लिस्ट तैयार की है, जो वारदात के दिन जिला कारागार में बंद थे और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। ऐसे लोगों के घर पहुंचकर सीबीआई जानकारी जुटा रही है। नगर के पुराना कसबा, दोघट, टीकरी समेत अन्य स्थानों के लोगों से सीबीआई ने लिस्ट तैयार की है। नगर के मोहल्ला कुम्हारान के एक युवक से जानकारी ली गई है। सीबीआई जानना चाहती है कि वारदात के दिन जिला कारागार में क्या हुआ था। हत्या की असली वजह जानने के लिए ही बंदियों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

विक्की सुन्हैड़ा के बयान लेगी सीबीआई
बागपत। पूर्वांचल का डॉन मुन्ना बजरंगी जिला कारागार में विक्की सुन्हैड़ा की बैरक में ही रात के समय रुका था। सीबीआई की टीम विक्की के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें