फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ड्रम एल्कोहल पकड़ी, मुरादनगर में बननी थी मिलावटी शराब

विज्ञापन
एल्कोहल के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
ईपीई के मवी कलां इंटरचेंज के निकट पकड़े गए तीन आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आते ही मिलावटी शराब बनाने और सप्लाई का खेल शुरू हो गया है। हरियाणा के सोनीपत से गाजियाबाद के मुरादनगर ले जाए जा रहे नौ ड्रम एल्कोहल और मिलावटी शराब बनाने के उपकरण पुलिस ने पकड़ लिए। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां के निकट टाटा मैजिक गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी सवार सोनीपत निवासी नेत्रपाल व पवन और कैथल निवासी गुरुबख्श ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। टाटा मैजिक गाड़ी से पुलिस ने नौ ड्रम एल्कोहल, 15 लीटर अपमिश्रित शराब, पांच सौ ग्राम नौसादर और पांच सौ ग्राम फिटकरी सहित अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एल्कोहल को सोनीपत से गाजियाबाद के मुरादनगर ले जाना था, वहां पर मिलावटी शराब तैयार की जानी थी। वे तीनों सोनीपत से आरोपी निवाड़ा चेकपोस्ट होते हुए यूपी में दाखिल हुए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से मवी कलां इंटरचेंज पर चढ़कर ईपीई के रास्ते उन्हें मुरादनगर तक जाना था। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सप्लाई कहां दी जानी थी, इसकी जानकारी भी पुलिस जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें