फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकान से नकदी और कीटनाशक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। थानाभवन मार्ग के पठानपुरा में एक पेस्टीसाइड्स की दुकान पर चोरों ने शटर तोड़कर 6,500 रुपये की नकदी व 35 हजार रुपये की कीमत के कीटनाशक चोरी कर लिए। वहीं खेड़ी खुशनाम में एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भी शटर का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया गया। सुबह होने पर पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव पठानपुरा में शुक्रवार बीती रात एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दुकान के मालिक मनीष कुमार ने बताया कि बदमाश साढ़े छह हजार रुपये की नकदी और 35 हजार रुपये कीमत के कीटनाशक चोरी कर ले गए। पीड़ित की दुकान थानाभवन मार्ग पर स्थित है, जहां दिन-रात आवागमन बना रहता है।

वहीं दूसरी ओर खेड़ी खुशनाम में दीपक पुत्र श्याम सिंह की बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान से भी चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें