फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऊन चीनी मिल के ईंधन में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड ऊन के ईंधन के रूप में प्रयुक्त होने वाली गन्ने की पत्ती के ढेर में शुक्रवार रात्रि आग लग गई। मिल कर्मचारियों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल में ईंधन के रूप में प्रयुक्त होने वाली गन्ने की पत्ती इकट्ठी कर मैदान में भंडारण किया गया था। रात में ईंधन में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मिल में हड़कंप मच गया। मिल कर्मचारियों ने पहले पानी के पाइप से आग बुझाने का काम किया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दिनभर आग बुझाने का कार्य चलता रहा। शाम के समय आग पर काबू पा लिया गया है। इस संबंध में मिल के वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि रात में अचानक आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें