फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के युवक की हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सोनीपत के युवक की हत्या के मामले में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की रात्रि करीब आठ बजे मेरठ-बागपत मार्ग पर डौला गांव के निकट कार में युवक का शव मिला था। आईकार्ड से मृतक की शनाख्त जितेंद्र निवासी महावीर कॉलोनी सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतक के पिता रामफल सिंह पुत्र गिरधाला ने शुक्रवार को सिंघावली अहीर थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि जितेंद्र सुबह किसी कार्य से सोनीपत के लिए निकला था। उसका मोबाइल भी बंद मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें