जाम से यात्री रहे परेशान, रोडवेज को लाखों का नुकसान
- रोडवेज को लाखों रुपये का लगा फटका
बड़ौत। तीन अध्यादेश के विरेाध में हुए धरना-प्रदर्शन से रोडवेज विभाग को लाखों का नुकसान पहुंचा। बसें जाम में फंसी रहीं। वहीं, मुसाफिरों को कई किमी दूर का सफर पैैदल तय करना पड़ा। तकरीबन 50 से अधिक बसें जाम मेें फंसने के कारण रोडवेज को 6 से 7 लाख का नुकसान पहुंचा है।
कृषि विधयेक के विरोध मेें एक दिन पूर्व ही भाकियू सहित अन्य किसान संगठनों ने चक्का जाम की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद से रोडवेज विभाग अलर्ट हो गया था। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को बड़ौत डिपो ने निगम की 16 व 18 बसें अनुबंधित सड़क पर उतारी थी, लेकिन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग सहित अन्य मार्गों पर धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम के चलते पूरे दिन बसें जाम में फंसी रहीं। जिस कारण यात्री परेशान रहे। बड़ौत डिपो के संचालन प्रभारी नरेन्द्र मान ने बताया कि बृहस्पतिवार को जो बसें कानपुर, लखनऊ, लोनी, हरिद्वार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर आदि जगहों के लिए चली थी। वे बसे भी शुक्रवार को जाम में फंसी गयी।