फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा विधायक समेत 16 के खिलाफ मुकदमा, बैरियर तोड़ने पर कार्रवाई, खींचतान में फटा था अतुल प्रधान का कुर्ता

Fri, 02 Jun 2023 03:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : सपा विधायक समेत 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया गया कि बैरियर तोड़ने पर यह कार्रवाई हुई है। वहीं, खींचतान के दौरान अतुल प्रधान का कुर्ता फट गया था।
विज्ञापन
खींचतान के दौरान अतुल प्रधान का कुर्ता फटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान समेत 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने बैरियर तोड़ने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर दिल्ली से सहारनपुर में गुर्जर समाज की गौरव यात्रा में जाते हुए मवीकलां के पास बैरियर तोड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


वहीं विधायक भी पहले पुलिस पर अभद्रता करने और कुर्ता फाड़ने समेत अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगा चुके हैं। 

सपा विधायक अतुल प्रधान 29 मई को समर्थकों के साथ सहारनपुर में गुर्जर समाज की गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह लखनऊ से आए थे और दिल्ली से बागपत होते हुए वहां जाना चाहते थे। लेकिन गौरव यात्रा को लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मवीकलां में पुलिस चेकिंग कर रही थी। 

कोतवाली प्रभारी एमएस गिल की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, वहां चेकिंग के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान को रोका गया। लेकिन उनके साथ ही करीब 15 समर्थक वहां से बैरियर तोड़कर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा करके सिसाना गांव में पकड़ा। वहां भी पुलिस के साथ खींचतान की गई। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत
विज्ञापन

विधायक भी लगा चुके हैं सीओ व कोतवाली प्रभारी पर आरोप
सपा विधायक अतुल प्रधान भी सीओ विजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी एमएस गिल पर आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत कर चुके हैं। जिसमें कहा गया था कि उनको जबरन रोका गया और उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया। उनका कुर्ता फाड़ दिया गया तो जबरन उठाकर पुलिस वाहन में डाल दिया गया। उनको मेरठ पुलिस लाइन में लाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। उन्होंने सीओ व कोतवाली प्रभारी पर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें