त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडे अपना रहे हैं। वोटरों को लुभाने के लिए उन्हें लालच दिया जा रहा है। मिठाई व अन्य सामान भी बांटा जा रहा है।
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के चिरचिटा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी आज अपने समर्थकों के साथ गांव में लड्डू बांट रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही प्रत्याशी और उसके समर्थक लड्डू लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन प्रत्याशी और समर्थक हाथ नहीं आए। पुलिस ने प्रत्याशी समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि चिरचिटा गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार रविवार को अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को लड्डू बांट रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर वह फोर्स के साथ गांव में पहुंचे, पुलिस को देखते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक लड्डू लेकर भाग निकले।
यह भी पढ़ें: यूपी: चाय बेचने वाली महिला ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर लिया फैसला
थाना प्रभारी रवि रतन सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस की ओर से प्रत्याशी रामकुमार और उसके समर्थक महाराज सिंह, घमंडी, बिजेंद्र, मोनी कुमार, अनिल, बबलू, मनोज, पिंटू, व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मैदान छोड़ने वालों की बड़ी संख्या, सिर्फ एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/