फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 6.06 लाख के गबन पर प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा से 6.06 लाख रुपये के गबन में पुलिस ने शाखा प्रबंधक, उपशाखा प्रबंधक समेत तीन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुकदमे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रामधन मीना निवासी डेरा जनपद अलवर ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उनकी कपंनी सोना गिरवी रखकर लोन देती है। 14 जून को कंपनी के लेखा परीक्षक मनीष कुमार ने शाखा में आकर सत्यापन किया। सत्यापन में कंपनी के लॉकर से 6.06 लाख रुपये गायब मिले। इसके बाद शाखा प्रबंधक देवेश कुमार, उप शाखा प्रबंधक अमित कुमार और जूनियर स्टाफ शैंकी शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया, जो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। इस प्रकरण की जानकारी कंपनी के उच्च अधिकारियों को दी गई। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक देवेश कुमार, उप शाखा प्रबंधक अमित कुमार और जूनियर स्टाफ शैंकी शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें