फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना संक्रमितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार कहने के बावजूद कोविड अस्पताल में नहीं हो रहे थे भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक की ओर से सोमवार को तीन कोरोना संक्रमित युवकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों संक्रमित युवक बार-बार कहने के बावजूद कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक मैरिज होम में काम करने वाले कर्मचारी सचिन पुत्र जगपाल निवासी बड़ौत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी स्वास्थ्य कर्मियों को भी अपनी गलत लोकेशन भेजकर गुमराह करता है। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फोन पर अभद्रता भी की। इसके अलावा तमेला गढ़ी गांव का संक्रमित युवक योगेश पुत्र छोटेलाल खुद को बड़ौत में आर्य नगर गली नंबर दो में रहने की बात बताते हुए गुमराह कर रहा है, जबकि टीम को वहां संक्रमित युवक के नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। फिलहाल युवक ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। तीसरा संक्रमित युवक पवन पुत्र सुखपाल निवासी बड़ौली गांव का रहने वाला है। वह भी कोविड अस्पताल में में भर्ती होने को तैयार नहीं है। सीएचसी अधीक्षक ने बड़ौत कोतवाली में तीनों के खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमे दर्ज कराए हैं। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें