फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा का हाल: सात पीएचसी पर स्टाफ नर्स ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के देहात क्षेत्रों के लिए 2018 में मिले थे 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

स्टाफ नर्स के अभाव में मेडिकल ऑफिसर (एमओ) चला रहे पीएचसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मिली 17 पीएचसी में से सात पर स्टाफ नर्स ही नहीं है। स्टाफ नर्स के अभाव में मेडिकल अधिकारी पीएचसी की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले को वर्ष 2018 में 20 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 17 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिले थे। शासनादेश के अनुसार वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ अधिकारी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स तैनात करने का प्रावधान है। स्टाफ नर्स के अभाव में पीएचसी का संचालन की जिम्मेदारी एमओ को सौंपी जाती है। जिले में 2018 में मिली 17 पीएचसी में से दस पीएचसी पर स्टाफ नर्स तैनात है, जबकि स्टाफ नर्स के अभाव में सात पीएचसी का संचालन मेडिकल ऑफिसर (एमओ) कर रहे है।
विज्ञापन

इन पीएचसी पर स्टाफ नर्स नहीं
बागपत। जिले की दाहा, बिजरौल, कंडेरा, बावली, किशनपुर बराल, पुरा महादेव व अमीनगर सराय की पीएचसी पर स्टाफ नर्स की तैनाती नही हुई है। इन पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर (एमओ) लोगों का उपचार कर इलाज उपलब्ध करा रहे है।
विज्ञापन

यहां तैनात स्टाफ नर्स
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी, ग्वालीखेड़ा, धनौरा, पाबला, मुलसम, खेकड़ा, रटौल, बड़ागांव, किरठल व आदर्श नंगला गांव की पीएचसी मे स्टाफ नर्स लोगों का उपचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें