फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लाख की ठगी के मामले में तांत्रिक समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर कोतवाली में हरियाणा के एक कारोबारी की तहरीर पर मुजफ्फरनगर के एक युवक और गौना गांव के एक तांत्रिक सहित दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर नगदी सहित 42 लाख रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पानीपत के समालखा निवासी कारोबारी जाफर खान ने दी तहरीर में बताया उसकी समालखा में पंखा बनाने की फैक्टरी है। उसकी फैक्टरी के पास मुजफ्फरनगर के साजिद की चाय की दुकान थी। दुकानदार ने उसकी मुलाकात बागपत में तांत्रिक से कराई । तांत्रिक ने उसे उसके घर में सोना दबा होने की जानकारी दी। आरोप है कि दुकानदार साजिद और तांत्रिक साजिद अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर से सोना निकालने के एवज में उससे 29 लाख रुपये नगद व सोने-चांदी के आभूषण समेत 42 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में गौना के तांत्रिक साजिद के अलावा मनसब, कादिर, रब्बान, दीन मोहम्मद, आस मोहम्मद, मुनसब, राहिल, नक्शन व कसेरवा मुजफ्फरनगर के साजिद खिलाफ जालसाजी कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचक एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी। विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें