अमीनगर सराय। बिलौचपुरा गांव में भारत ब्रिक फील्ड पर 15 परिवार को बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप लगाया गया था। मजदूरों को बंधन मुक्त कराने के लिए सुरेंद्र कुमार ने डीएम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मजदूरों को मुक्त कराते हुए रविंद्र राणा, अभिमन्यु राणा, बिट्टू सहित सात के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट करने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
- पुलिस की मौजूदगी में हुआ सोनू का अंतिम संस्कार
बिनौली। अंगदपुर गांव में पूर्व सैनिक ऋषिपाल के बेटे सोनू को मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल की सोमवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को युवक का शव लाया गया और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य को जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है।