अमीनगर सराय। क्षेत्र के बिलोचपुरा की रहने वाली महिला ने गांव की तीन महिला सहित सात लोगों पर घर मे घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
बिलोचपुरा की एक महिला ने ने बताया कि 2010 में उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गांव के सचिन पुत्र ओमप्रकाश को न्यायालय ने तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। आरोपियों के दबाव बनाने पर समझौता नामा देकर सचिन जेल से छूट गया। आरोप है कि 15 सितंबर की शाम करीब छह बजे जब वह व उसका बेटा पिंकू घर पर बैठे हुए थे। गांव के रमेश, सचिन, रामभतेरी, मनीष, शीला, बिलेन्द्र व सुनीता लाठी डंडे लेकर उसे घर में घुस आए और मारपीट की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।