फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मतिथि के साक्ष्य छुपाने पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम कान्हड़ की महिला प्रधान ने नामांकन पत्र में दिया गलत आयु का साक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कान्हड़ ग्राम प्रधान के खिलाफ पंचायत चुनाव में आयु सीमा छिपाने पर बुद्धू पुत्र उमरे की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान सोनम पत्नी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत चुनाव नामांकन में सोनम की आयु 20 वर्ष तीन माह 15 दिन थी, जबकि नामांकन में प्रधान पद के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष है। नामांकन करते समय पीठासीन अधिकारी के समक्ष दिए दस्तावेजों में उसकी आयु 24 वर्ष दर्शाई गई थी। वह अशरफाबाद के एक ईंट भट्ठे पर परिजनों के साथ मजदूरी करती थी। जिसे कान्हड़ का संजय लेकर फरार हो गया था। सोनम के पिता श्याम सिंह की शिकायत पर सीएमओ कार्यालय से सोनम की आयु की पुष्टि हुई थी। थानाध्यक्ष रवि रतन सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर कान्हड़ ग्राम प्रधान सोनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें