संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बसौद गांव के दो सगे भाई आदिल और काशिद पर हमला करने वाले सभासद समेत पांच के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
बसौद गांव के लियाकत ने सिंघावली अहीर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे आदिल और काशिद कस्बे के बाजार में खरीदारी करने आए थे। बाजार में गाड़ी मोड़ते समय दूसरी गाड़ी में साइड लग गई। इस पर वहां कई लोग आ गए और उसके बेटों के साथ गाली गलौज करते सरियों, लाठी डंडों से हमला कर दिया। घायल आदिल को पिलाना सीएचसी से रेफर कर दिया गया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर वार्ड दस के सभासद मुकेश प्रजापति, तुषार, पीयूष, राकेश और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।