बागपत। सिसाना गांव में धारा 144 के तहत महामारी फैलाने के आरोप में डॉ. समेत पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई होते ही गांव में भगदड़ मच गई।
दरोगा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सिसाना गांव में सुबह साढ़े आठ बजे डॉ. अजय कुमार पुत्र तेजवीर सिंह लोगों की भीड़ जुटाकर जांच कर रहे थे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो उपस्थित लोग भाग गए। उधर, काठा गांव निवासी फरियाद के घर में गांव का ही एक युवक बोबी पुत्र चरण सिंह रात एक बजे घर में घुसकर बक्सा खोलकर चोरी का प्रयास कर रहा था, लेकिन परिजनों ने उसे मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
चेकिंग के दौरान बाइक छोड़कर फरार हुआ युवक
बागपत। पुराना कस्बा चौकी प्रभारी बलराम सिंह यादव ने बताया कि बागपत-मेरठ मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक खड़ी कर बाद आने का बहाना बनाते हुए फरार हो गया आरोपी की बाइक सीज कर दी गई है। इसके अलावा बागपत-मेरठ मार्ग पर चेकिंग के दौरान 34 वाहनों के चालान काटे गए।