फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ पर 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 11 May 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्रिकेट की पिच खोदने के विवाद में घर में घुसकर परिवार पर हमला करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें आरिफ ने दस नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। निवाड़ा गांव निवासी आरिफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में समाज के लोगों ने समझौता करा दिया। इसके बाद अफसर, खालिद, नफीस, अब्दुस शमी, मुस्तफा, मुशर्रफ, मोनिस, उमर, सलीम, अशरफ और चार अज्ञात ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें अंजुम, अर्श, रिहान, साइस्ता, इसरार घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद गली में खड़ी तीन गाड़ियां भी तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर अफसर, खालिद, नफीस, अब्दुस शमी, मुस्तफा, मुशर्रफ, मोनिस, उमर, सलीम, अशरफ और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें