संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मवीकलां गांव में बुधवार रात सतपाल और राज सिंह पक्ष के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, इनमें कई महिलाएं भी शामिल है।
झगड़े में एक पक्ष सतपाल, दीपाली, अरूण, धर्मेंद्र, तन्नू और दूसरे पक्ष से राज सिंह, रितिक, बिजेंद्र, शिवा घायल हो गए। घायलों का पिलाना सीएचसी और जिला अस्पताल में उपचार कराया।
इस मामले में बालैनी थाने पर तैनात एसआई देवेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों के राज सिंह उर्फ राजू, शेखर, रितिक, शिवा, सतपाल, राजकमार, धर्मेंद्र, प्रवीण, अरूण, कोमल, रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।