फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट कम राशन देने पर कार्डधारकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गूंगाखेड़ी का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गूंगाखेडी गांव में एक यूनिट राशन कम देने पर मंगलवार को कार्डधारक भड़क उठे। उन्होंने राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अवि, दीपक, सुनील, प्रमोद, जयवीर, धर्मवीर, संजीव, आजाद, धर्मेन्द्र, नीटू आदि कार्डधारकों ने बताया कि गांव का राशन डीलर किसी भी कार्डधारक को यूनिट के मुताबिक राशन नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग को पहले भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को एक-एक यूनिट कम राशन दिया गया। विरोध करने पर राशन डीलर ने उनके साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया।उ उधर, कार्डधारकों ने सोशल मीडिया पर इस हंगामे की तीन वीडियो वायरल कर दी। वहीं, आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, गांव में जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें