फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल में कार सवारों पर हमला कर तोड़फोड़, जिलेभर में 11 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-रटौल में कार में सवार अलीगढ़ के चार लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल किया, कार के शीशे भी तोड़ दिए, दो पकड़े
विज्ञापन


-सिंघावली अहीर, बसौद और हिसावदा गांव में ड्रोन उड़ाकर चोरों के आने का हल्ला मचाने वाले नौ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फोटो दस की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

रटौल/अमीनगर सराय। ड्रोन उड़ाकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए रटौल कस्बे में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने अलीगढ़ के कार सवारों पर लाठी-डंडों से हमला करके गाड़ी भी तोड़ दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। इसमें दस नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सिंघावली अहीर, हिसावदा और बसौद गांव में आसमान में ड्रोन दिखने पर चोरों के आने की अफवाह फैलाकर राहगीरों को दौड़ाने पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अलीगढ़ की गुलिस्ता कॉलोनी निवासी गुड्डू, जुनैद, महमूद और आसिफ रविवार रात कार में सवार होकर रटौल कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में इब्बन चौधरी के यहां आ रहे थे। जैसे ही गांव में पहुंचे तो कुछ लोगों ने ड्रोन उड़ाकर चोरों के आने की अफवाह फैला दी। इस पर वहां इकट्ठा हुए डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने गुड्डू की कार को घेरकर रोक लिया। इसके बाद कार में सवार लोगों से नाम पता पूछने लगे, तभी कुछ युवकों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी और उसमें सवार चारों को कार से बाहर निकालकर चोर बताते हुए लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। पुलिसकर्मियों के आने पर हमला करने वाले भाग गए। इब्बन चौधरी ने कस्बे के डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसमें पुलिस ने चांद, आकिब, काला, अजीम, अमन, आसिफ, लालू, मीनू, अनस, कादिर और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आकिब और अजीम निवासी रटौल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।

उधर, सिंघावली अहीर, हिसावदा और बसौद गांव में रविवार रात कुछ युवकों ने आसमान में ड्रोन उड़ाकर रैकी करने और गांव के आसपास चोरों के होने की अफवाह फैला दी। इस पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडे लेकर गांवों के बाहर पहरा देने लगे, तभी गांव की तरफ आ रहे राहगीरों को चोर बताकर ग्रामीण दौड़ पड़े। राहगीरों ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी वहां आ गए। इसमें पुलिस ने अफवाह फैलाने पर वली, शाहिद, सलीम, आकिल, उस्मान निवासी बसौद, सलीम, फुरकान, नौशाद निवासी हिसावदा, पाल सिंह निवासी सिंघावली अहीर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इसमें सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
वर्जन-ड्रोन की अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सिंघावली अहीर पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रटौल में गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट करने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एनपी सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें