खेकड़ा। सुभानपुर निवासी धर्मपाल और किशोर वाल्मीकि के बच्चे शिवम और छोटू रविवार को जंगल से बकरियां चराकर घर लौट रहे थे। इस बीच सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने उनकी छह बकरियां लूट ली। बकरियां को गाड़ी में डालकर बदमाश फरार हो गए। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा और डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया , लेकिन सुराग नहीं लग सका है।
पत्रकार की मां से घर के अंदर हुई थी लूट
खेकड़ा। नया सुभानपुर निवासी संजय त्यागी का कहना है कि उसकी मां प्रेमलता त्यागी के साथ लूट की वारदात घर के अंदर हुई थी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।