फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की टक्कर से कार सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में एक बेकाबू रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव निवासी अनिल कुमार (30) कार में सवार होकर लोनी के लिए निकला था। जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने अनिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें