फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गड्ढ़े में पलटी कार, खतौली के युवक की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में खालिद की मौत के बाद बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे खतौली के लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गड्ढे के कारण हाईवे पर पलटी कार, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

बागपत। खेड़की गांव के पास निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हादसे की वजह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हो रहे गड्ढों को बताया है।
मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी खालिद (28) पुत्र रियाजुद्दीन और उसका साथी सादिक निवासी आरकेपुरम (दिल्ली) बृहस्पतिवार रात दिल्ली से खतौली लौट रहे थे। इसी दौरान खेड़की गांव के पास निर्माणधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में खालिद और सादिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां खालिद की मौत हो गई। खालिद के परिवार के सदस्य नसीम, वाशिद, नफीस, आमिर और हसन का कहना है कि निर्माणाधीन हाईवे के टुकड़ों को बीच-बीच में मिलाया नहीं गया है। इसके कारण हाईवे और पुराने हाईवे के बीच में गड्ढे बन गए हैं, जिसमें वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। इसी वजह से खालिद की मौत हुई है।
विज्ञापन

डीएम आवास के सामने भिड़ी बाइक, चार घायल
बागपत। शुक्रवार को शबगा गांव निवासी शिवम (21) भाई अजय के साथ दिल्ली में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर डीएम आवास के पास पहुंचा, सामने से आ रहे बूढ़पुर निवासी नदीम और उसकी बुआ जन्नती की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोगों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शिवम और अजय को रेफर किया गया है।
नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचा परिवार
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर गांव के पास पूर्वी यमुना नहर पर दो कारों की भिड़ंत में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों ने किसी तरह चालक और उसके परिजनों को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर निवासी रवींद्र पुत्र ब्रह्मा अमेरिका में नौकरी करते हैं। वह अपने भाई के लड़के की शादी में जोधपुर आए थे। यहां से सभी लोग तीन कारों से खट्टा प्रहलादपुर में कुल देवता पर ज्योत जलाने आए थे। पूजा कर लौटते समय जैसे ही उनकी कार गांव के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल पर पहुंची तो डौला की ओर से आ रही एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने चालक और परिजनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें