फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक को खेत में बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

बड़ौत। बावली गांव के एक कार चालक को बुधवार की सुबह तीन-चार अज्ञात लोगों ने खेत में बंधक बनाकर यातनाएं दी। कार चालक को अधमरा कर छोड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बंधक मुक्त किया। इस मामले में पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बावली निवासी राजीव पुत्र महिपाल सिंह दिल्ली बस स्टैंड से कार चलाने का काम करता हे। कार चालक का कहना है कि बुधवार की सुबह तीन अज्ञात लोगों ने उसको किराए पर कार हरियाणा लेकर चलने को कहा। जैसे ही वह कार लेकर गांव के बाहर निकला तो तीनों ने कार को सड़क किनारे रुकवा लिया। उसे पास के एक खेत में ले गए। बंधक बनाकर पिटाई की। कार चालक को अधमरा करके आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए। लोगों की सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसको उइाकर घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। चालक का आरोप है कि मारपीट करने वाला एक व्यक्ति हरियाणा के बहालगढ़ का रहने वाला है। मामला हाल में हरियाणा और यूपी के कार चालकों के विवाद से जुड़ा है। कोतवाल का कहना है कि जांच चल रही है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें