अमीनगर सराय। मेरठ बागपत हाईवे पर सिंघावली अहीर पुलिया के पास कार ने साइकिल सवार युवक कुचल दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया।
रोशनगढ़ गांव का रहने वाला इमरान उर्फ साजिद शनिवार रात अपने भतीजे आयान के साथ डोलचा के अरोड़ा ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते है। शनिवार रात करीब नौ बजे दोनों साइकिल पर सवार होकर घर से ईंट भट्ठे के लिए निकले। जैसे ही दोनों सिंघावली अहीर पुलिया पर पहुंचे तो बागपत की तरफ से आ रही इनोवा कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मारकर इमरान उर्फ साजिद और उसके भतीजे आयान को कुचल दिया। जिसमें साजिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा आयान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और घायल का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैँ। इस मामले में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।