फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बच्चे को कुचला, मौत

Wed, 22 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
वाजिदपुर में बच्चे के शव के पास बिलखती परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बड़ौत-बिनौली मार्ग पर वाजिदपुर गांव में सड़क पार कर रहे नौ वर्ष के बच्चे को एल्टो कार ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर भीड़ जमा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घंटे तक परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। बाद में ग्रामीणों और पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने कार चालक को कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन


 मृतक रिहान नौ वर्ष पुत्र मुस्तफा वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार को दो दोस्तों के साथ जामुन खाने जा रहा था। जब गांव में बैंक के पास सड़क पार कर रहा था, तभी आल्टो कार ने रिहान को कुचलकर दिया।

इससे  रिहान की मौके पर मौत हो गई। दोनों दोस्तों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। इस हादसे की सूचना पर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे, इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को कार समेत हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीण और पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने  पुलिस को शव सौंपा। इस कारण करीब एक घंटा मार्ग अवरुद्ध रहा। रिहान की मौत के बाद परिवार की महिलाएं रो रही थी। इस संबंध में मृतक के बाबा जान आलम ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें