फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार भिड़ी,पानीपत के दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। ईपीई पर खेकड़ा स्पोर्टस स्टेडियम के पास हुई सड़क दुर्घटना में हरियाणा के पानीपत निवासी कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए हरियाणा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत निवासी विकास और हरेंद्र शुक्रवार को अपनी कार से गाजियाबाद से वापस पानीपत लौट रहे थे। रात्रि करीब दस बजे जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे स्पोर्टस स्टेडियम के पास पहुंचे। तभी आगे चल रही कार के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण कार आगे चल रही कार में भिड गई। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही पीछे से तेज गति के साथ आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कार में तेज टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही वह दोनो भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए हरियाणा के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए दोनो वाहनो का सुराग नही लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें