फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीई पर खड़े ट्रक से टकराई कार, हरियाणा निवासी कार सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईपीई पर घने कोहरे के चलते एक कार मार्ग किनारे खडे़ ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार हरियाणा के सोनीपत निवासी दो युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत निवासी युवक प्रशांत अपने दोस्त उदित के साथ सोमवार की सुबह कार में सवार होकर गाजियाबाद किसी कार्य से जा रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा क्षेत्र के गांव मवी कलां टोल के पास पहुंचे। तभी घने कोहरे के कारण उनकी कार मार्ग किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे एनएचएआई के कर्मचारियों ने एंबुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आएगी तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें