जेल में जेल दिवस पर नाटिका प्रस्तुत करते बंदी।
- फोटो : KAHKRA
जेल दिवस पर जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
हेड जेल वार्डर सरमान सिंह रजत प्रशंसा मेडल से हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में जेल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बंदियों ने हास्य नाटिका का मंचन कर सभी की जमकर वाही वाही लूटी। बैडमिंटन में बंदी हरीश और प्रवीण की टीम जीती। इस दौरान हेड जेल वार्डर सरमान सिंह रजत प्रशंसा मेडल से सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन में बंदी हरीश और प्रवीण की टीम जीती। वॉलीबाल में रोहित भारती की कप्तानी में बंदी रक्षकों की टीम ने बाजी मारी। क्रिकेट में बंदी दीपक की टीम प्रथम रही। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार यादव ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदी बलराज सिंह, जुबेर, राहुल, विनीत ने गीत, गजल भजन प्रस्तुत किए। महिला बंदी रक्षक साधना सिंह, पुरुष बंदी रक्षक बृजेश कुमार, सचिन कुमार, विकास चौधरी, जितेंद्र कुमार, डॉ जावेद खान, वरिष्ठ अधीक्षक विजेंद्र सिंह और जेलर आकाश शर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बंदी संजीव मास्टर और उनकी टीम ने भूत की आत्मा नामक एक हास्य नाटक प्रस्तुत कर सभी का जमकर मनोरंजन किया। जेल अधीक्षक आकाश शर्मा ने कारागार के हेड जेल वार्डर सरमान सिंह को महानिरीक्षक कारागार द्वारा प्रदत्त रजत प्रशंसा मेडल प्रदान किया।