संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह मार्ग किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से कैंटर की टक्कर हो गई। इससे कैंटर चालक आनंद और हेल्पर देवेंद्र घायल हो गए।
पीलीभीत का रहने वाला कैंटर चालक आनंद मंगलवार सुबह हेल्पर देवेंद्र के साथ कैंटर में प्लाई भरकर कुंडली हरियाणा से गाजियाबाद जा रहा था। ईपीई पर खेकड़ा के पास मार्ग किनारे खड़े कंटेनर से कैंटर टकरा गया। इससे चालक आनंद और हेल्पर देवेंद्र घायल हो गए। पता लगने पर पुलिस ने वहां जाकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी के अनुसार जांच करके कार्रवाई की जाएगी।