फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की नजर से नहीं बच सकेंगे खुराफाती

Sat, 28 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा है कि ग्राम पंचायत के चुनाव में पूरी सख्ती बरती जाएगी। ड्रोन से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। गड़बड़ी करने वाले खुराफाती ड्रोन की नजर से नहीं बच सकेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय और पुलिस अधीक्षक आरएस छवि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रवंदना चौक पर ड्रोन का डेमो करा रहे थे। डीएम ने कहा कि ड्रोन से संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों की निगरानी कराई जाएगी। ड्रोन के माध्यम से मतदान संबंधी सभी गतिविधियों की तस्वीर ली जा सकती हैं। ड्रोन में उच्च गुणवत्तायुक्त कैमरे लगाए गए हैं, जो मतदान के दिन गड़बड़ी करने वाले खुराफाती तत्वों को कैमरे में कैद कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ड्रोन 300 मीटर की ऊंचाई से मतदान केंद्र पर हो रही गतिविधियों को कैमरे में कैद कर सकेंगे। दबंग प्रवृत्ति के लोग मतदाताओं को डरा, धमका नहीं सकेंगे। ड्रोन 2 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकेगा। जीपीएस कंट्रोल प्रणाली से ड्रोन संचालित होगा।

उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे की मदद से चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने में मदद मिलेगी। पहले चरण से ही ड्रोन का उपयोग प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, एसडीएम राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमिट स्याही लगाने से पहले उंगली पोंछने के निर्देश
बागपत। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान करने के बाद अंगुली पर अमिट स्याही लगाएं। यह भी संभव है कि मतदाता ने अंगुली में तेल या ग्रीस लगा रखी हो तो मतदान अधिकारी अंगुली को कपड़े से रगड़कर पोंछने के बाद ही अमिट स्याही लगाएं। इसके बाद मतदाता को दूसरे अधिकारी के पास अमिट स्याही की जांच कराने के लिए भेजेंगे। उसके बाद ही मतपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें