फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत में वन पेंशन, वन पौधा थीम पर होगा चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सभी पेंशन धारकों, राशन उपभोक्ताओं से पौधरोपण कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो- छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को पौधरोपण अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पेंशन धारकों को मुख्य धारा में लाया जाए और उनको पौधरोपण अभियान से जोड़कर अधिक से अधिक पौधे लगवाए जाएं। साथ ही राशन कार्ड धारकों को भी पौधे लगाने के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत जिले को 15 लाख 4757 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। एक पेड़ मां के नाम वृक्षरोपण जन अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए। कहा कि वन पेंशन वन पौधा अभियान जनपद स्तर की मुख्य थीम होगी और सभी अभियान में प्रत्येक पेंशन धारक को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, राशन का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को भी पौधे वितरित कर लगाने का कार्य किया जाए। वन पेंशन वन पौधा अभियान का नोडल अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव को बनाया है। उन्होंने कि कहा पौध रोपण अभियान 20 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें पौधों की जियो टैगिंग की जाए और लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ़ महावीर कुमार, एसडीएम मनीष यादव, निकेत वर्मा, अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, डीआईओएस धर्मेंद्र सक्सेना, कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह, डीपीआरओ अरूण अत्री, प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन विभागों को आवंटित किए पौधे
विभाग- पौधे
ग्राम्य विकास विभाग- 658123
वन विभाग- 204850
कृषि विभाग- 138837
उधान विभाग- 76000
राजस्व विभाग- 52000
पंचायती राज विभाग- 73000
पर्यावरण विभाग- 52000
उच्च शिक्षा- 24315
नगर विकास विभाग- 25719
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें