फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया और सिर में मार दी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव काठा में बुधवार दोपहर एक युवक को तीन लोगों ने आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद सिर में गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, एसपी व एएसपी वारदात मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल युवक कुछ दिन पहले ही हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव काठा निवासी हरीश ने बताया कि वह अपने भाई मनीष के साथ बुधवार को घर में सो रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक सवार तीन युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने मनीष को आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया और फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से मनीष जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर उसे मृत समझकर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घायल को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मनीष की पत्नी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
हत्या के मामले में गया था जेल
पुलिस ने बताया कि गाड़ी चालक मनीष मार्च में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। उसने 15 जून 2019 को महरमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय देशपाल को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने मनीष को जेल भेज दिया था। पुलिस का मानना है कि इसी मामले को लेकर मनीष को गोली मारी गई है। वहीं,भाई हरीश ने बताया कि हमलावरों ने मास्क से चेहरा ढका हुआ था। उन्होंने रंजिशन वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। चर्चा ये भी है कि युवक को शराब के रुपये के लेनदेन में गोली मारी गई।
विज्ञापन

वर्जन
गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वह कुछ दिन पहले ही हत्या के मुकदमे में जेल से जमानत पर बाहर आया था। हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-अभिषेक सिंह, एसपी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें