फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यों का कांग्रेस का एक दल नगर की छपरौली रोड, बावली रोड, पठानकंठ मोहल्ला, बिजरौल रोड, कोताना रोड, पट्टी चौधरान, बिनौली रोड पर पहुंचा और घर-घर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। भाजपा के राज में प्रदेश मेें अराजकता का माहौल बना हुआ है, महंगाई से लोग तंग आ चुके है, अपराध लगातार बढ़ रहे है। घरों मेें महिलाएं व युवतियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को अब कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व मेें कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूती से आगे की ओर बढ़ रही है। इस अवसर पर दीपक शर्मा, राजपाल शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, घनश्याम शर्मा, राकेश सोदाई, शिवकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें