फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण दिखने पर इन नंबरों पर करें कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रविवार को जनपद के नवनिर्वाचित प्रधानों को पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर वितरित किए। इस दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रधानों को संबोधित कर जागरूक किया।
विज्ञापन

रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने जनपद के नवनिर्वाचित 70 ग्राम प्रधानों को पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर वितरित करते हुए कहा कि गांव में किसी भी व्यक्ति को बुखार हो तो थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर से चेक करें। इस मौके पर ठाकुर प्रदीप सिंह, अनिल तोमर, जितेंद्र धामा, वेदपाल उपाध्याय, डॉ.विनय त्यागी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
चिकित्सकों की टीम लोगों को फोन पर देगी उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिटीजन हेल्थ एंड रिसर्च सोसाइटी की ओर से चिकित्सकों की टीम तैयार की गई है। चिकित्सक टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से जिले के लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान गोमती नगर के चिकित्सक डॉ. कपिल देव शर्मा ने बताया कि सिटीजन हेल्थ एंड रिसर्च सोसायटी ने उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के लिए लगभग 350 डॉक्टर की टीम तैयार की है। चिकित्सक देश और प्रदेश के विभिन्न चिकित्सकीय संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं या फिर कार्यरत हैं इन सभी चिकित्सकों की ट्रेनिंग एसजीपीजीआई लखनऊ किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और अन्य चिकित्सक संस्थानों की अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा कराई गई है। सभी चिकित्सक माइल्ड मॉडरेट और सीवियर लक्षणों के आधार पर परामर्श दे सकते हैं। बागपत में डॉ. राघव पांडेय, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ शिवानी तिवारी, डॉ साक्षी सिंह, डॉ सौरभ वर्मा, डॉ कपिल देव भारत, डॉ संदीप कुमार झा, डॉ प्रवीन पांडेय, डॉ आयुष्मान वर्मा, डॉ सुजल अग्रवाल, डॉ सोम्या दिवेदी, डॉ शिवांगी मिश्रा, डॉ वरुण तिवारी और डॉ आशीष को नियुक्त किया गया है। संक्रमण के लक्षण दिखने पर इन चिकित्सों से परामर्श ले सकते हैं।
इन नंबरों पर करें कॉल
- 7906433928, 9305434212, 8178396623, 9792488827, 7278260802, 9696919089, 7007738600, 6387294713, 7897060105, 8840564561, 6204602045, 8279621475, 9519990099, 8707433394, 7651858376, 7860982212
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें