फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया मीना का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
केक काटकर मनाया मीना का जन्मदिवस
विज्ञापन

बागपत। बीएसए कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बीएसए राघवेंद्र सिंह व बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक डॉ संगीता शर्मा ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की महिलाओं विशेषकर बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए 24 सितंबर 2008 में यूनिसेफ के सहयोग से मीना के नाम से मीना मंच का गठन किया गया। इसका उद्देश्य आउट ऑफ स्कूल बालिकाओं को विद्यालय से जोडना, कानूनी जानकारी देना, रोगों से बचाव की जानकारी देना, स्वच्छता, आत्मरक्षा एवं समाज को जागरुक करना है। इसके लिए एक लडक़ी को पॉवर एंजिल का नाम दिया जाता है, जो मीना मंच का नेतृत्व कर बालिकाओं की समस्याओं को हल करती है। कार्यक्रम में एसआरजी राजीव तोमर, शालू सिंह, सोभित विश्रोई, कविता सिंह के अलावा संदीप मलिक, बबीता खोखर, प्रीति, खुशबु, कोमल, सना, हिना, रुकैइया, खुशी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें